आकोली की स्कूल में किया पौधरोपण
जालोर. ग्रामपंचायत आकोली की ओर से सोमवार को रामावि आकोली में पौधरोपण किया गया। ग्राम सेवक लालाराम जीनगर ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को पौधरोपण उनके संरक्षण के साथ इसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर भंवरलाल मीणा, प्रतापराम मेघवाल, वीसाराम राणा, फूटरमल प्रकाश कुमार सहित गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।