- Hindi News
- अंडरग्राउंड केबल बिछाने के साथ अब होंगे वॉलसिटी के प्रयास
अंडरग्राउंड केबल बिछाने के साथ अब होंगे वॉलसिटी के प्रयास
फरवरी तक हो जाएगा काम पूरा, कलेक्टर ने दिए निर्देश
शहरको पोल लेस सिटी बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। शुरुआती तौर पर शहर के सूरजपोल से शिवाजी नगर चौराहे तक के रोड को इसके लिए चिन्हित किया जा चुका है। इसके लिए पहल करते हुए कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि सूरजपोल से शिवाजी नगर चौराहे तक के मार्ग को पोल लेस किया जाएगा। इसके साथ रोड की सुंदरता बढ़ाने के लिए डिवाइडर भी लगाए जाएंगे। आरयूडीआरपी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में होने वाला यह कार्य शीघ्र ही शुरू होगा तथा कलेक्टर ने इसके लिए संभवत: टाइमलाइन फरवरी 2015 तक तय की है। पर्यटन को लेकर जालोर शहर आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर अभी तक किसी तरह के खास प्रयास नहीं किए गए हैं। ऐसे में यदि जनप्रतिनिधि इसके लिए बजट का विशेष प्रावधान करवा इस प्रोजेक्ट में वॉलसिटी को जुड़वाए तो शहर की काया पलट हो सकती है।
फाल्टसे निजात, चोरी भी नहीं होगी
मेनरोड पर तो प्रशासन द्वारा शुरुआती तौर पर अंडरग्राउंड केबल बिछाने की कोशिश प्रारंभ की जा चुकी है लेकिन साथ ही यदि शहर में अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्रयास हो तो ना केवल बार-बार होने वाले बिजली फाल्ट से निजात मिलेगी बल्कि चोरी की संभावनाएं भी कम हो जाएगी।
सूरजपोल मार्ग
सरदार पटेल मार्ग
दूसरे चरण में भीतरी शहर में अंडरग्राउंड बिजली केबल बिछाने का काम शुरू होगा। जिसके तहत शहर के वो खास हिस्से जहां पोल लेस करने के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी बाधा नहीं आए और कुछ वो क्षेत्र जहां इसकी ज्यादा जरुरत है को प्राथमिकता दी जाएगी। दुर्ग तक सड़क बनाने के लिए पुराने प्रोजक्ट को फॉलोअप करते हुए इसके लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को शामिल करते हुए नए सिरे से एस्टीमेट बनवाया जाएगा। पहले चरण में एस्टीमेशन दूसरे प्रोजेक्ट में रोप वे की संभावनाओं पर विचार कर इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। जितेंद्रकुमार सोनी, कलेक्टर,जालोर
वॉलसिटी के लिए भी हो सकते हैं प्रयास
जालोरका भी भीतरी इलाका परकोटे से घिरा हुआ है। ऐसी ही स्थिति जोधपुर किले के आस-पास है। जोधपुर किले के आस-पास खड़े पोल से गुजर ही बिजली लाइन को अंडरग्राउंड कर दिया गया। इससे वॉलसिटी ओर निखर गई। अब यहां ना केवल पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है बल्कि कई फिल्मों की शुटिंग भी हो चुकी है। इसी तर्ज पर शहर की मेनरोड पो