पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंजणा समाज ने जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत

आंजणा समाज ने जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंजणासमाज सेवा संगठन जालोर की ओर से मंगलवार को जालोर आगमन पर राजाराम आंजणा छात्रावास में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष उदयलाल आंजणा, बनास ऑयल के चेयरमैन पूर्व धानेरा विधायक जोईताराम पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, हीरालाल विश्रोई रामलाल आंजणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंजीनियर पदमाराम चौधरी ने अपने जनप्रतिनिधियों से समाज राष्ट्रहित में जनकल्याणकारी कार्य कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। आंजणा ने विद्यार्थियों को दलगत राजनीति से दूर रहकर लगन, निष्ठा मेहनत से अध्ययन कर भविष्य संवारने की बात कही। वरिष्ठ नेता जोईताराम पटेल ने अपने संबोधन में मानवोचित्त गुणों का विकास कर संस्कारवान अच्छा नागरिक बनने की बात कही।

जालोर. कार्यक्रमको संबोधित करते कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई।