- Hindi News
- लेब टैक्नीशियन कर्मचारियों की बैठक आयोजित
लेब टैक्नीशियन कर्मचारियों की बैठक आयोजित
जालोर| अखिलराजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की स्थायी कोर कमेटी के निर्माण के लिए जिलेभर के सभी लेब टैक्नीशियन कर्मचारियों की जिला अस्पताल में सुरेशचंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष राजेश गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में स्थायी कोर कमेटी के मुख्य एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया। शर्मा ने बताया कि संगठन के हित उत्थान के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। साथ ही संघ की स्थायी कोर कमेटी के गठन के बाद तीन बड़ी कमेटियों का गठन होगा। बैठक में लैब टैक्नीशियन संघ की समस्याओं को सुनने के बाद उनका शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। बैठक में हनुवंतसिंह, प्रवीण शर्मा, यजरूप ढाका, लक्ष्मणराम, राजेश, भावना समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।