पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ जालोूर की ओर से 22 सूत्री मांगों को लेकर जिला उपाध्यक्ष नैनाराम माली ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने काली टोपी पहन उपवास रखकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है तथा दिनोंदिन कानून व्यवस्था बिगड़ने के साथ अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार तानाशाहपूर्ण व्यवहार कर रही है तथा उसकी कथनी करनी में अंतर है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नैनाराम माली, नगरपरिषद उपसभापति ईश्वर मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार, प्रवक्ता रमेश सोलंकी, सवाराम पटेल, जुल्फिकार भुट्टो, नरेंद्र बालू,, मांगीलाल राजपुरोहित दिनेश परमार सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जालोर. कलेक्ट्रेटपरिसर के समक्ष धरने पर बैठे कांग्रेसी।