पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से क्लीन सिटी अभियान शुरू

आज से क्लीन सिटी अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छ भारत सप्ताह’ अभियान

भास्करन्यूज | जालोर

भारतसरकार के नगरीय विकास मंत्रालय एवं राज्य के स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों पर गुरूवार से जिले के सभी निकाय क्षेत्रों में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छ भारत सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग में अभियान चलाया जाएगा, वहीं आमजन को भी इसके लिए पूरा सहयोग करना होगा। नगरीय क्षेत्रों में इसके तहत वार्डों में साफ सफाई के लिए आमजन को जागरूक करने के अलावा गली मोहल्लों में प्रभात फेरी, मोहल्ला सभा बाजारों में स्वच्छता का संदेश देने लिए होर्डिंग्स बैनर लगाने के कार्य बुधवार को शुरू कर दिए।

यहांरहेगा फोकस : स्वच्छतासप्ताह के तहत नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्र में बस स्टैंड, मुख्य सड़क, गली-मोहल्ले, पार्क, बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र तथा रेलवे स्टेशन के आसपास, तालाबों सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाया जाएगा। वहीं बस स्टॉप सार्वजनिक संपत्तियों पर लगे पोस्टर्स हटाने, बैनर, विज्ञापन लेखन से विरूपण करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं के विरुद्घ राजस्थान संपत्ति विरूपण अधिनियम और 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता सप्ताह के तहत स्कूलों में स्वच्छता का महत्व बताने से जुड़ी शिक्षण सामग्री का वितरण स्थानीय पार्षदों, मोहल्ला कॉलोनी में विकास समितियों तथा इस कार्य से जुड़े एनजीओ का सहयोग भी लिया जाएगा। शेष|पेज21

अभीइस तरह है प्रत्येक वार्ड में सफाई का शेड्यूल

नगरपरिषद सफाई शाखा से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 229 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार दो पारी में सुबह 6 से 10 तथा दोपहर में 2 से शाम 6 बजे तक सफाईकर्मी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रोजाना शहर के प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों आवासों में सफाई करते हैं। वहीं प्रत्येक वार्ड में औसतन तीन-चार दिनों में 15 से 20 सदस्यों की टीम बनाकर सफाई का काम किया जा रहा है। वहीं सफाई शाखा में कार्यरत 2 एसआई, 1 सफाई प्रभारी 7 जमादारों की ओर से सफाईकर्मियों की मॉनीटरिंग का काम किया जा रहा है।

जिला स्तरीय कमेटी का किया गठन

नगरीय क्षेत्रों में 25 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में