पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पानी लेने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

अवैध पानी लेने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिग्गी पर बिजली कनेक्शन होगा तभी मिलेगा रबी सिंचाई का पानी

भास्करन्यूज | जालोर

नर्मदानहर परियोजना सिंचित क्षेत्र के उपभोक्ता संगम अध्यक्षों तथा लाभांवित किसान जिन्होंने डिग्गी पर बिजली कनेक्शन नहीं लिया है वे एक सितंबर से शुरू होने वाले कैंप में हाथोहाथ कनेक्शन ले लें। कनेक्शन नहीं लेने वाले किसानों को आगामी रबी फसल के लिए विभाग की ओर से सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जाएगा। नर्मदा नहर परियोजना के मुख्य अभियंता ने बताया कि वर्तमान में कई नहरों की अंतिम टेल पर पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें बढ़ रही है। इसका कारण नहरों के हैड सेंटर पाइंट में अवैध डीजल पंप सेट तथा अन्य साधनों से सीधे नहर से पानी लेना तथा विभाग की ओर से बनाई गई डिग्गियों पर लगे पंप को बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ना पाया गया। इसको लेकर विभाग की ओर से पूर्व में कैंप लगा कनेक्शन लेने के लिए जमा की गई फाइलों के दुरस्तीकरण, डिग्गियों कुंडियों में छोटे मोटे कार्यों को मौके पर ही करवाने का कार्य किया गया था। इस दरम्यान अगर कार्य नहीं हुए तो इसके लिए विभाग की ओर से चलाए जा रहे कैंप अभी भी संचालित हो रहे हैं। कैंप में नहर परियोजना के कनिष्ट अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता तथा बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारी तथा ठेकेदार मौजूद रहते हैं। मुख्य अभियंता ने चेतावनी देते हुए आगाह किया कि बकाया बिजली कनेक्शन के लिए किसान फाइल/डिमांड राशि जमा करवा कर कनेक्शन ले लें। रबी फसल की सिंचाई के लिए उन्हीं किसानों को पानी दिया जाएगा। जिनकी डिग्गियों बिजली कनेक्शन से जुड़ी होगी। इसके अलावा डीजल पंप या अन्य अवैध तरीके से सीधे नहर से पानी लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।