पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलयान के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

मंगलयान के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | इसरोके वैज्ञानिकों की ओर से प्रथम प्रयास में मंगलयान के मंगल ग्रह पर सफल प्रक्षेपण पर इतिहास रचने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए बुधवार को ज्योति बा फूल सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम वाजपेयी ने मंगल यान इसके प्रक्षेपण के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यालय प्रबंध समिति संयोजक भभूताराम सोलंकी ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेकर देश का नाम रोशन करने की बात कही। इस दौरान विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर देश का नाम रोशन करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस अवसर पर माली समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष सांवलाराम सांखला, मंत्री सुरेश सुंदेशा, अशोक सुंदेशा, नारायणलाल माली, मंगलाराम गहलोत दिनेश महावर सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

जालोर. मंगलयानके मंगल ग्रह पर सफल प्रक्षेपण पर स्कूल में आयोजित वैज्ञानिकों के धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता उपस्थित विद्यार्थी।