- Hindi News
- केंद्रीय ग्रामीण मंत्री ने जालोर के नरेगा कार्यों को सराहा
केंद्रीय ग्रामीण मंत्री ने जालोर के नरेगा कार्यों को सराहा
महात्मागांधी नरेगा दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद अलग से राष्ट्रीय मंच पर जालोर के डिस्ट्रिक्ट आईईसी समन्वयक वोराराम जीनगर के नेतृत्व में राज्य स्तर से चयनित दल ने पंचायतीराज के केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद से मुलाकात कर जिले की मनरेगा उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने जिले के नरेगा कार्यों की सराहना करते हुए मौजूद अधिकारियों अन्य कार्मिकों से नरेगा के तहत प्रेरणादायी कार्यों नवाचारों को को वरीयता से करने के लिए प्रेरित किया।
शेष|पेज15
इसदौरान शासन सचिव पंचायतीराज के राजीवसिंह ठाकुर, नरेगा आयुक्त प्रथम एमडी मीणा, आईईसी निदेशक नरेगा सीताराम मीणा एवं प्रशिक्षण सलाहकार सुरेश गुप्ता भी मौजूद थे। नरेगा सम्मेलन से दल के सदस्यों के भाग लेकर लौटने पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, एसीईओ देवाराम सुथार, परियोजना अधिकारी (वित्त एवं लेखा) ललित दवे, अधिशासी अभियंता हरिकिशन, अधिशासी अभियंता वासुदेव चारण एवं सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद व्यास आदि ने खुशी जताई है।
जालोर की वक्ता ने बनाई विशेष पहचान
10वें मजीनरेगा सम्मेलन में भाग लेने वाले दल में आईईसी समन्वयक वोराराम जीनगर एवं सौ दिन पूर्ण जॉबकार्ड धारी भंवरानी ग्राम पंचायत की महिला श्रमिक कमला देवी तथा मडंगांव ग्राम पंचायत के श्रमिक सुरेशकुमार भील का चयन किया गया था। वहीं कमला देवी का वक्ता के रूप में भी चयन किया गया। इस दल ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में भाग लेकर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।
खातों की आधार सीडिंग पर दिया विशेष जोर
समारोह में ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्रसिंह चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, पेयजल एवं स्वच्छता केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव तथा पंचायत राज के केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद ने मनरेगा में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम द्वारा कार्यों का निरीक्षण करने श्रमिकों का भुगतान जल्द से जल्द उनके खातों में करने के लिए खातों की आधार सीडिंग करने पर विशेष जोर दिया।