पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज के सेंपल जोधपुर भेजे

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज के सेंपल जोधपुर भेजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | राजकीयअस्पताल में शनिवार दोपहर भर्ती हुई महिला के स्वाइन फ्लू के कुछ संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर उसके थ्रॉट स्वाव सेंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जोधपुर भेजे गए। उपचार के बाद महिला को जोधपुर रेफर किया गया लेकिन मरीज के परिजन उसे उपचार के लिए पालनपुर ले गए। फिजीशियन डॉ. दिलीप जैन ने बताया कि शनिवार दोपहर खून की कमी की शिकायत होने पर जसवंतपुरा निवासी धूका कंवर को अस्पताल लाया गया था। डॉ. जैन ने बताया कि रात में मरीज के उल्टी में खून निकलने बुखार होने पर टेमी फ्लू की गोली देने के साथ ब्लड के सेंपल लिए गए। डॉ. जैन ने बताया कि स्वॉव के सेंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जोधपुर भेजे गए हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण नजर आने पर महिला को भी उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया। स्वाइन फ्लू को लेकर बनाए गए जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसके चौहान ने बताया कि जिले में बनाई गई रेपिड रेस्पांड टीम की ओर से स्वाइन फ्लू को लेकर सर्वे किया जा रहा है।



सर्वे के दौरान स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है।