अब ट्रेनों में मिलेगा मनचाहा भोजन
जालोर | ट्रेनमें सफर करने वालों को जल्द ही ‘रेडी टू ईट’ भोजन मिलेगा। इसे लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। इस योजना की घोषणा पिछले रेल बजट में की गई थी। प्रथम चरण में यह सुविधा उन्हीं एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी, जिनमें पैंट्री की सुविधा है। इन ट्रेनों में योजना सफल होने के बाद अन्य ट्रेनों में इसकी शुरुआत होगी।