रात में भजन संध्या, सुबह चढ़ाई ध्वजा
जालोर | स्वर्णगिरीदुर्ग पर स्थित कोलर बावड़ी पर बने श्री क्षेत्रपाल खेतलाजी मंदिर के 9वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। माली समाज सोलंकी गौत्र जैसलमेरिया की ओर से आयोजित महोत्सव के शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने भाग लिया। सोमवार को सुबह 7 बजे लाभार्थी परिवार की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इससे पूर्व महोत्सव के तहत रविवार शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकार किशोर पालीवाल एंड पार्टी सुमेरपुर की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों की ओर से प्रस्तुति भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। सुबह आरती के बाद भजन संध्या का समापन हुआ।