तृतीय वर्ष की छात्राओं को दी विदाई
जालोर | राजकीयकन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम द्वितीय वर्ष की छात्राओं की ओर से बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में तृतीय वर्ष की छात्राओं को कुमकुम का तिलक लगा गुड़ खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्राचार्य डॉ. मधुसूदनसिंह राठौड़ ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने के साथ परिश्रम कर सफलता के पथ पर अग्रसर होने की बात कही। कार्यक्रम को व्याख्याता बीएल कुम्हार, बीएल देवड़ा जीएल जयपाल ने भी संबोधित किया। छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने के साथ मिस फाइनल भी चुनी गई। इस अवसर पर व्याख्याता ओमप्रकाश, अनुराधा सक्सेना आदि उपस्थित थे।