अतिरिक्त कलेक्टर को किया कार्यभार हस्तांतरित
जालोर | राज्यसरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर अनिल गुप्ता के प्रशिक्षण में जाने के कारण अतिरिक्त कलेक्टर आशाराम डूडी को कार्यभार हस्तांतरित किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर आशाराम डूडी ने बताया कि जिला कलेक्टर के आगामी 15 फरवरी से 25 मार्च तक हैदराबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने के कारण गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का कार्यभार हस्तांतरित किया गया है।