पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जादूगर शंकर ने आंख पर पट्टी बांधकर चलाई बाइक

जादूगर शंकर ने आंख पर पट्टी बांधकर चलाई बाइक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | जालोरमहोत्सव के तहत शुक्रवार सवेरे 11 बजे जादूगर शंकर जूनियर ने शहर में आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाई। जादूगर के वाहन को विधायक अमृता मेघवाल ने अंबेडकर सभा स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां एसडीएम हरफूल पंकज, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर, महोत्सव समन्वयक मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने रैली से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वाहन रैली हरिदेव जोशी सर्किल, घांचियों की पिलानी, सुभाष मार्केट, सदर बाजार, वीरमदेव चौक, सूरजपोल, अस्पताल चौराहा, वन वे रोड, कचहरी रोड, राजेंद्र नगर होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

खबरें और भी हैं...