प्रबोधक संघ की बैठक आयोजित
जालोर | अखिलराजस्थान प्रबोधक संघ की बैठक नेहरू उद्यान में जिलाध्यक्ष इंद्रसिंह राजपुरोहित प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गसिंह तूरा की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रबोधकों को हटाने के नोटिस जारी किए गए उस पर जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल से मुलाकात कर विस्तार से विचार विमर्श किया गया, जिसमें जिला प्रमुख ने प्रबोधकों को नहीं हटाने एवं सरकार से इस संबंध में बात करके उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रबोधकों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारं. को ज्ञापन देकर घेराव किया गया एवं अपनी जायज मांगों को अधिकारपूर्वक उनके सामने रखी तथा संघ की तरफ से चेतावनी दी गई कि यदि प्रबोधकों को हटाया गया तो धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन किया जाएगा।