चोरी हुई राशि बरामदगी की मांग
जालोर | शहरके सुभाषनगर वाडिया गौड़ीजी निवासी देवाराम घांची पुत्र वीरमाराम घांची ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट पेश कर चोरी हुई राशि बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि जालोर बैंक में राशि जमा करवाने वह खड़ा था। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसकी राशि चुरा ली। रिपोर्ट में बैंक में लगे कैमरे के फुटेज के आधार पर युवक की गिरफ्तारी के साथ राशि बरामद करवाने की मांग की है।