नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी आहुति
नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी आहुति
जालोर| बसंतपर्व के अवसर पर जिले से आए गायत्री परिजनों की उपस्थित में गायत्री नवकुंडीय महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई देव कन्याओं का सुरीली स्वर में वेदोक्त मंत्र के साथ यज्ञ का संचालन किया गया। वसंत पर्व से अगले वर्ष हर युवा क्रांति वर्ष की घोषणा की गई। व्यवस्थापक भैरूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि युवा वर्ष के दौरान जगह जगह युवा चेतना शिविर, विद्याकर्मों में दिया संगठन, विद्यालयों में पुस्तक मेले लगाने, युवा आदर्शोन्मुख बने, युवा स्वस्थ, सबल बने, उनकी योजना विधिवत प्रशिक्षण कर चलाई जाएगी।