जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
जालोर| जिलारावणा राजपूत महासभा जालोर के जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारी मोहनसिंह सिसोदिया द्वारा अधिसूचना जारी की गई। चुनाव समिति के प्रवक्ता मदनसिंह राठौड़ ने बताया कि 13 फरवरी से 22 फरवरी तक जिला चुनाव समिति द्वारा समाज के जिलाध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी की गई, जिसके तहत चुनाव कार्यालय रावणा राजपूत छात्रावास कालका कॉलोनी जालोर में 13 14 फरवरी को नाम निर्देशन पत्र जारी किए जाएंगे। 15 फरवरी को आवेदन फार्म जमा कर 16 फरवरी को प्राप्त आवेदन फार्मों की जांच की जाएगी। 17 को नाम वापसी 3 बजे तक तथा 5 बजे बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे।