पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह में प्रतिभाओं के सम्मान के साथ किया समाज को शिक्षित करने का संकल्प

समारोह में प्रतिभाओं के सम्मान के साथ किया समाज को शिक्षित करने का संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छीपा समाज सिलावटी परगना का स्नेह मिलन प्रतिभावान सम्मान समारोह

भास्करन्यूज| आहोर

नामदेवछीपा समाज सिलावटी परगना पट्टी जालोर का हनुमान कॉलोनी स्थित नामदेव शिक्षण संस्थान छात्रावास में बसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके समाज भवन की द्वितीय मंजिल पर बनाए कमरों का मुख्य अतिथि आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित पूर्व राजघराने के महिपाल सिंह चंपावत ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में आहोर सरपंच डॉ.मंजू मेघवाल, मंशाराम, प्रहलाद राम मणादर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में छीपा नामदेव समाज की ओर से मेहमानों एवं अतिथियों का माला साफा पहना स्वागत किया गया। इसके बाद छीपा समाज का स्नेह मिलन एवं समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

इस मौके आहोर विधायक राजपुरोहित ने कहा कि किसी भी समाज को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उस समाज का शिक्षित होना जरुरी हैं। समाज के इस मंच से मैं पंच-पटेलों की ओर से आहोर मे जो शिक्षण संस्थान खोला गया है वो अच्छा कदम हैं। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने के साथ हमारे पूर्वजों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। पूर्व राजघराने के महिपालसिंह चंपावत ने स्नेहमिलन के आयोजन को समाज के लोगों को परिवार के रुप में एकत्रित होने का जरिया बताया।

अतिथियों ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ भामाशाहों की ओर से नकद पुरस्कार प्रशस्तिपत्र भी दिए। कार्यक्रम में भामाशाह लालाराम पुत्र नारायणराम आहोर, मीठालाल पुत्र पूनमाराम आहोर, बाबूलाल पुत्र भूराराम नोवी एवं बाबूलाल पुत्र ऊकाराम तवाव ने चढ़ावों की बोली बोलने पर समाज बंधुओं ने प्रशंसा की कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष जैसाराम परमार आहोर ने संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। संस्थान अध्यक्ष ओटरमल परमार ने आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में भामाशाहों की ओर से दिए समाज भोज में सभी ने सामूहिक रुप से भोजन किया।

इस मौके संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुटाराम आहोर, उपाध्यक्ष शंकरलाल तखतगढ़, सचिव बसंत परमार जालोर, इंद्रमल परिहार, मोहनलाल जालोर, मुलाराम आहोर, देवाराम, कल्याण, प्रमोद नामदेव, भंवरलाल, देवाराम आहोर, दिनेश परमार, कुंदनराम पादरली, प्रतापराम चांदराई, ताराराम लेटा, कालुराम मोहिवाडा, प्रेमाराम हरजी, जेरूपाराम मणादर, कुशलराज भैंसवाड़ा सहित सैकड़ों समाज बंधू मौजूद थे।

आहोर. नामदेव छीपा समाज सिलावटी परगना पट्टी जालोर स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...