मेघवाल समाज की बैठक में की कई मुद्दों पर चर्चा
बिशनगढ़में जालोर मार्ग स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को मेघवाल समाज सेवा समिति 13 गांव परगना की बैठक मंडल अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल की मौजूदगी में आयोजित हुई।
इस दौरान मोहनलाल ने बैठक में बताया कि अखिल विकास संस्थान राजस्थान के तत्वावधान में जालोर, सिरोही पाली जिलों में मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 फरवरी को सुमेरपुर के रामदेवजी मंदिर प्रागंण में आयोजित होने से उसमें भाग लेने का आह्वान किया गया। दीपाराम रटूजा ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को आगे आना जरूरी है। इस दौरान मेघवाल एकता महासंघ के जिलाध्यक्ष अचलाराम पिजोपुरा ने प्रवक्ता तेजाराम बोकड़ा, पारसमल तीखी, छगनलाल, जयंतीलाल समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।