निदेशक को प्रकरण भिजवाने की मांग
जालोर| राजस्थानएकाउंटेंट्स एसोसिएशन जालोर के जिलाध्यक्ष कानाराम परमार ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीईईओ चितलवाना क्षेत्र के शिक्षकों के वेतन बिलों से जीपीएफ सहित लगभग 80 लाख रुपए के गबन के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि बीईईओ चितलवाना में हुई घटना की विशेष जांच के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीकानेर को प्रस्ताव भेजा जाए ताकि गहन को परिलक्षित कर नियमों एवं प्रक्रियाओं की पालना हो सके। साथ ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से आंदोलनकर्ताओं को विश्वास में लेते हुए उन्हें वास्तविक स्थिति के आंकलन को भरोसा दिलाया जा सके।