15 से सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे न्यायिक कर्मचारी
जालोर | जिलेमें राजस्थान कर्मचारी संघर्ष समिति के निर्णय अनुसार 15 फरवरी से जालोर न्यायक्षेत्र के सभी न्यायिक कर्मचारीगण अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करते रहेंगे। मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार परमार ने बताया कि अधीनस्थल न्यायालयों के कर्मचारियों को शेट्टी वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सर्वोच्च न्यायालयों द्वारा रिट पिटिशन में पारित आदेश में वर्णित आदेश की पालना नहीं करने पर प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार एवं आह्वान पर कर्मचारी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक कर्मचारी 15 फरवरी से जालोर न्यायक्षेत्र के सभी न्यायिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
जालोर. प्रदर्शन करते न्यायिक कर्मचारी।