पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिफाइनरी को लेकर जालोर में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

रिफाइनरी को लेकर जालोर में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | बाड़मेरमें रिफाइनरी की स्थापना को लेकर संभाग के प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान रिफाइनरी बचाओ अभियान समिति के सदस्य पुखराज पाराशर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यूपीए सरकार की दृढ़ इच्छा के स्वरूप पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास 2013 में किया था। मगर सरकार बदलते ही भाजपा सरकार के मुखिया वसुंधरा राजे ने उद्योगपतियों के दबाव में इस महत्वपूर्ण उपक्रम को रोक दिया। जिससे इस क्षेत्र का विकास रुक गया, लाखों बेरोजगार लोगों की आस पर पानी फिर गया। वसुंधरा राज जनता को भ्रमित कर रिफाइनरी के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रही है। पाराशर ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री उडि़सा में रिफाइनरी में देरी के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं वहीं राजस्थान रिफाइनरी के मामले में चुप है। शेष|पेज17





जबकिउड़ीसा में तो तेल निकलता है ही राज्य सरकार की कोई भागीदारी है। जबकि राजस्थान रिफाइनरी में दोनों बातें है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सांसद हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में संभाग के नागरिक कांग्रेसी कार्यकर्ता 13 फरवरी को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। पाराशर ने बताया कि जालोर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सवेरे 10.30 बजे से धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...