- Hindi News
- विद्युत चौपाल में होगा समस्याओं का निस्तारण
विद्युत चौपाल में होगा समस्याओं का निस्तारण
जालोर. जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड वृत्त जालोर की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता एमएल मेघवाल ने बताया कि मंगलवार को देबावास, सांथू, नोसरा, चौराऊ, उम्मेदपुर, बाकरा, जुंजाणी, धानसा, पावली, नयवाड़ा, गुंदाऊ, टांपी डूंगरी में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नए कनेक्शन में देरी, बिजली के बिल ठीक करना, लूज वायर ठीक करने सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।