- Hindi News
- सुंदेलाव तालाब के हालात सुधारने के लिए 17 को होगा श्रमदान
सुंदेलाव तालाब के हालात सुधारने के लिए 17 को होगा श्रमदान
शहरके ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब की दशा सुधारने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। हमारे ऐतिहासिक तालाब की सुंदरता को खराब कर रही गंदगी की तरफ दैनिक भास्कर ने समाचार प्रकाशित कर अवगत कराया था। इस पर तालाब की दशा सुधारने के लिए प्रशासन आगे आया है। प्रशासन ने जालोर महोत्सव के दौरान तालाब की सफाई के लिए श्रमदान करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक 17 फरवरी की सुबह सुंदेलाव तालाब पर श्रमदान करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रमदान के सफल क्रियान्वयन के लिए एसडीएम जालोर को समन्वयक बनाया गया हैं।