- Hindi News
- स्वीप योजना के तहत हर महीने होंगीं ऑनलाइन प्रतियोगिता
स्वीप योजना के तहत हर महीने होंगीं ऑनलाइन प्रतियोगिता
स्वीपकार्य योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर महीने विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्य योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर माह आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ‘‘ऑनलाइन कम्पीटिशन फोर वोटर्स’’की सुविधा शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ‘‘ऑनलाइन कम्पीटिशन फॉर वोटर्स’’ विकल्प उपलब्ध करवाया गया हैं। बेस्ट प्रतियोगी को पुरस्कृत करने के साथ उसके विषय को पूरे देश में दिखाया जाएगा।
क्याहोंगे विषय
ऑनलाइनप्रतियोगिताओं के तहत निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु फिल्म प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर प्रतिभागी को सबसे पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग एवं शैक्षणिक योग्यता के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। पंजीकरण के समय आवेदक मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी लिखनी होगी सूचना डालने के साथ ही प्रतियोगी को स्वतः: ही मोबाइल फोन पर पासवर्ड की सूचना मिल जाएगी तथा यह पासवर्ड एक बार ही दिया जाएगा जो कि आने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए मान्य होगा।
आयोग से पासवर्ड की सूचना मिलने के बाद प्रतियोगी अन्य पासवर्ड भी निर्धारित कर सकता हैं। इस प्रक्रिया के तहत लोग-इन-आईडी प्रतियोगी का मोबाइल नंबर होगा तथा कोई भी व्यक्ति यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद लिखे गए किसी भी विषय पर ऑनलाइन सिस्टम से भाग ले सकता हैं। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी तक उल्लेखित विषयों में से किसी भी एक या उससे अधिक विषयों पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं मे भाग लेने वाले प्रतियोगियों की प्रविष्टियों की राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से जांच की जाएगी। इसके बाद राज्य के परिपेक्ष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद आयोग की ओर से देश के परीपेक्ष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर उसे आयोग की वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए उपलब्ध करवाने के साथ उसे पुरस्कृत किया जाएगा।