पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में तीन दिवसीय डीवर्मिंग अभियान आज से

जिले में तीन दिवसीय डीवर्मिंग अभियान आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि उन्मूलन दिवस पर जिले में कृमि रोग से मुक्ति के लिए 10 से 13 फरवरी तक डिवर्मिंग अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्रसिंह देवल ने बताया कि मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में डिवर्मिंग दवा एल्बेंडाजोल से बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल 1 से 19 वर्ष तक के बालकों को खिलाई जाएगी।

वहीं 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पानी में घोलकर दी जाएगी। 2 वर्ष से बड़े बच्चों को एक गोली पानी के साथ तथा किशोरवय विद्यार्थियों को एक गोली चबाने के लिए दी जाएगी। 10 फरवरी को कृमि रोगनाशक दवा के सेवन से वंचित रहे बच्चों को 13 फरवरी तक खुराक प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिवर्मिंग अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभागों की जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया हैं। साथ ही असामान्य परिस्थितियों से बचाव के लिए ब्लॉक स्तर पर आपातकालीन टीम का गठन किया गया हैं जो सचल तरीके से कार्य करने के लिए तत्पर रहेगी।