पेयजल सप्लाई के लिए बनेगा प्लान
जालोर | राष्ट्रीयपेयजल कार्यक्रम की राशि का उपयोग करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए गर्मियों में पेयजल की किल्लत से निबटने के लिए प्लान बनानें के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा, चिकित्सा, जलदाय, बिजली अन्य विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ. सोनी ने उन्होंने आने वाले गर्मी के सीजन में पेयजल की बढ़ी मांग को पूरी करने के लिए विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए। वहीं मौसम बदलने के साथ रबी की फसलों में लगने वाले रोग उसके बचाव को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को नजर रखने के लिए कहा
सफाईव्यवस्था सही करने के निर्देश : नएबस स्टैंड के पास गणेश मंदिर के आसपास सफाई करने के साथ भीतरी शहर तथा शहर के प्रमुख चौराहों मार्केट में सफाई व्यवस्था और अधिक सुदढ़ करने के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ. सोनी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ स्वाइन फ्लू पर चर्चा करने के साथ अधिकारियों को फ्लू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के कार्मिकों को संदिग्ध स्वाइन फ्लू के मरीज के आने पर मास्क लगाने के निर्देश दिए। शेष|पेज14
बैठकमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्रसिंह देवल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एन.के.माथुर, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल.मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।