- Hindi News
- जालोर में शिक्षा संबलन का दूसरा चरण कल से
जालोर में शिक्षा संबलन का दूसरा चरण कल से
जालोर | सर्वशिक्षा अभियान के तहत गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा संबलन का द्वितीय चरण 11 12 फरवरी को आयोजित होगा। इस दौरान जिले की 196 स्कूलों में 98 अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक भंवरसिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम की कलेक्टर, सीईओ, एसीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रारंभिक, डाइट प्राचार्य व्याख्याता सहित संबंधित अधिकारी अवलोकन करेंगे।