सरगरा ब्लॉक महामंत्री मनोनीत
जालोर. प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ जालोर अध्यक्ष योगेंद्रसिंह कुंपावत ने ब्लॉक महामंत्री पर डूंगाराम सरगरा को नियुक्त किया है। प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नैनाराम माली ने बताया कि लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता सरगरा इससे पहले भी संगठन में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।