पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, आरोपी का भी यही आरोप

महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, आरोपी का भी यही आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | डूंगरी (जालोर)

चितलवानाथाना क्षेत्र में हनुंवतपुरा गांव की सरहद का घटनाक्रम बताते हुए दुठवा गांव की एक महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामले में जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। उसने भी अपहरण एक महिला द्वारा उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों ओर से दर्ज रिपोर्ट में घटनाक्रम गत 20 सितंबर की शाम का बताया गया है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि एक ही जाति के दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार डूंगरी के निकट बदातिया गांव के पप्पूराम जाट (18) पुत्र कृपाराम ने 20 सितंबर की देर शाम को चितलवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रैक्टर लेकर 20 सितंबर की शाम को दुठवा गांव के निकट हनुवंतपुरा सरहद में गणपतसिंह जाट के खेत में जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान वभुता मेघवाल नरपत पुत्र धर्माराम निवासी लौहारवा, बाड़मेर के साथ आई पांच महिलाओं ने उसे रोका और मारपीट करते हुए बंधक बना कर बेरे पर बने कमरे में ले गए। जहां सभी ने उसके कपड़े उतार कर मोबाइल से फोटो वीडियो बनाए। आरोप है कि आरोपियों ने एक महिला के साथ उसे कमरे में बंद कर दिया, जहां झूठे मुकदमे में फंसाने की मंशा से उस महिला ने उससे दुष्कर्म किया। दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला ने रविवार को थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पप्पूराम जाट 20 सितंबर की शाम को उसके बेरे पर आया, जिसके साथ नेमाराम जाट गणपतसिंह जाट भी था। आरोप है कि बेरे पर उसे अकेली देख आरोपी पप्पूराम जाट ने उससे दुष्कर्म किया और उसके साथियों ने उसे डरा धमकाया। चितलवाना थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास हालांकि किसी तरह के फोटो अथवा वीडियो तक नहीं लगे है, लेकिन दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।