पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंवरलाल बने माली समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष

भंवरलाल बने माली समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. मालीसमाज नवयुवक मंडल जालोर के चुनाव लखमीदास धर्मशाला में चुनाव अधिकारी देवीलाल गहलोत सहायक चुनाव अधिकारी नैनाराम सुंदेशा की उपस्थिति में आयोजित हुए। चुनाव अधिकारी गहलोत ने बताया कि इस दौरान भंवरलाल सांखला को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष हुकमीचंद माली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंडल संरक्षक जवानाराम परिहार ने सभी समाज बंधुओं को एकजुट होकर काम करने की बात कही। इस अवसर पर जसाराम सुंदेशा, शिवलाल गहलोत, छोगाराम सुंदेशा, नरेंद्र परमार, हड़मताराम गहलोत, प्रकाशनारायण, राजूराम सोलंकी, मंगलाराम सांखला शंकरलाल गहलोत सहित माली समाज के लोग उपस्थित थे।