शैक्षिक सम्मेलन 26 से
जालोर. राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहरी में 26 27 सितंबर को आयोजित होगा। सम्मेलन संयोजक नाहिद अली सैय्यद ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सवेरे 11 बजे डाइट के पूर्व प्रधानाचार्य धनराज दवे के मुख्य आतिथ्य एवं कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष शांतिलाल दवे की अध्यक्षता में किया जाएगा।