पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक चेतना शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

विधिक चेतना शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिक चेतना शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

भास्कर न्यूज | जालोर

विधिकचेतना अभियान के तहत जालोर पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को निदेशक जबरसिंह राठौड़ प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा की उपस्थिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपनिदेशक अक्षयपालसिंह राठौड़ ने कहा कि आमजन को कानूनी संरक्षण प्रदान करने तथा जनहित में सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। संस्था प्रधान शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज की नकारात्मक सोच का परिणाम है। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जगदीश सुथार प्रथम, सीमा पूूनिया द्वितीय पूजा सोनी तृतीय स्थान पर रही। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में महिमा सुथार प्रथम, दिनेश वैष्णव द्वितीय अनीता राठौड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता में मेहुल खत्री प्रथम, मनीष चौधरी द्वितीय तथा कुलदीपसिंह चारण तृृृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता रमेश कुमार अनीता मिगलानी ने निभाई। इस अवसर पर ललित कुमार, हीरालाल, श्रवण कुमार, हनवंतसिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, हेमलता कन्हैयालाल सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।