- Hindi News
- विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय जालोर के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को 18सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिला मंत्री अंबिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर संबद्ध अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्देश पर संगठन ने पूरे राज्य में मांग पत्र भेजकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि मांग में माध्यमिक शिक्षा आयोग का गठन केंद्र राज्य स्तर पर करने, केंद्रीय शिक्षकों के समान छठे वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर राज्य के शिक्षकों को भी वेतन भत्ते देने, नई पेंशन योजना वापस लेने, 2004 से ही पुन: पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक मदनसिंह राठौड़, रघुनाथ जाणी, प्रशांतसिंह, खेताराम चौधरी प्रागाराम चौधरी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
जालोर. एडीएमको ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी। भास्कर