पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"भाजपा शासन काल में बढ़ा भ्रष्टाचार\'

\"भाजपा शासन काल में बढ़ा भ्रष्टाचार\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| भाजपासरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पुखराज पारशर ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला शोषण से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश में गंभीर श्रेणी के अपराधों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटनाओं ने पूरे प्रदेश की जनता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था परंतु वादा खिलाफी करते हुए विद्यार्थी मित्रों, कंप्यूटर शिक्षकों, मदरसा पैरा टीचर्स, विशेष शिक्षकों, जलदाय विभागों के इंजीनियरों सहित सभी संविदाकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की सभी योजनाओं को बजट का अभाव दिखाकर लंबित रखने का यथासंभव प्रयास किया गया है। उन्होंने जालोर जिले में नर्मदा नहर की पेयजल योजना भी अभी तक पूरा नहीं हो पाई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जालोर जिले में स्वीकृत की गई योजनाओं को जानबूझकर रोका गया है।



उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि इतने सक्षम नहीं है कि जिले में पांच में से चार विधायक भाजपा के होने के बावजूद मंत्रीमंडल में एक को भी स्थान नहीं मिला है।