पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति राशि का खातों में भुगतान के निर्देश

छात्रवृत्ति राशि का खातों में भुगतान के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने सभी राजकीय विद्यालय, नोडल विद्यालयों से सूचना प्राप्त कर पात्र विद्यार्थियों के खातों के माध्यम से ही छात्रवृत्ति राशि का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में संचालित राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्रवृत्तियों की राशि ऑनलाइन कोष कार्यालय में जमा करवा दी गई है। जिनकी सूचना जिले के सभी नोडल विद्यालयों को मले द्वारा भिजवा दी गई है। सूचना उपलब्ध होने पर ही छात्रों के बैंक खातों के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि को वितरित करें। अनुसूचित जाति कक्षा 6 से 8 तक की 10 माह, अनुसूचित जन जाति कक्षा 6 से 8 तक की 10 माह तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कक्षा 6 से 10 तक 10 माह की तथा विशेष पिछड़ा वर्ग की कक्षा 6 से 8 तक 5 माह तथा विशेष पिछड़ा वर्ग की कक्षा 9 से 10 तक 10 माह की और अनुसूचित जन जाति कक्षा 11 से 12 की 5 माह तथा विशेष वर्ग कक्षा 11 से 12 की 2 माह की है।