पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) द्वारा जिलाध्यक्ष देवीलाल गहलोत एवं प्रदेश संगठन मंत्री शांतिलाल दवे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री केनाम कलेक्टर के माध्यम से व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रेसला के प्रदेश संगठन मंत्री शांतिलाल दवे ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा क्रमोन्नत किए गए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त है। वहीं पूर्व में भी प्रदेश में 2 हजार प्रधानाचार्यों के पद रिक्त चल रहे है। जिससे विद्यालयों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रधानाचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति दिए जाने की मांग की।

रेसला के जिलाध्यक्ष देवीलाल गहलोत ने बताया कि प्रदेश में सैकंडरी प्रधानाध्यापकों के मुकाबले तीन गुना व्याख्याता कार्यरत है। इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से प्रधानाचार्य पद पर क्रमश: व्याख्याता एवं प्रधानाध्यापक को 67 अनुपात 33 के अनुपात में पदोन्नति दिए जाने की मांग की।