पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश

सफाई व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राज्यसरकार की आरे से चलाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगरपरिषद सभापति भंवरलाल माली ने शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त शंकरलाल गहलोत ने बताया कि कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार शहर में अभियान को लेकर निर्देशों की पालना की जा रही है। गहलोत ने बताया कि सभापति माली ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा सफाईकर्मियों को सफाई व्यवस्था में सुचारु करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सफाई आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान एसआई सुनील तेजी, महावीर कुमार, केसाराम माली जमादार भोपाराम सहित सफाई सेवक साथ में थे।