- Hindi News
- संभागीय धरने में भाग लेने पाली जाएंगे शिक्षक
संभागीय धरने में भाग लेने पाली जाएंगे शिक्षक
जालोर. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांतीय आह्वान पर एकीकरण समानीकरण के आदेश वापस लेने एसीएस श्याम एस अग्रवाल को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को पाली में कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष होने वाले संभागीय धरने में पाली, सिरोही जालोर के शिक्षक भाग लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होने तक प्रदेश स्थाई समिति के निर्णयानुसार चरणबद्ध रूप से आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले धरने में पाली जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, मंत्री राधेश्याम पुरोहित, सिरोही जिलाध्यक्ष प्रदीपसिंह गोहिल, जिला मंत्री गोपालसिंह राव, जालोर जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी जिला मंत्री अंबिकाप्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कई शिक्षक धरने में भाग लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।