पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी आर्यवेश 27 को जालोर आएंगे

स्वामी आर्यवेश 27 को जालोर आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. सार्वदेशिकआर्य प्रतिनिधि सभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी स्वामी आर्यवेश 27 सितंबर को शाम 5 बजे जालोर आएंगे। आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने बताया कि आर्य वीरम व्यायामशाला में कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में दल की बैठक आयोजित हुई जिसमें स्वामी आर्यवेश के जालोर आगमन पर अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि स्वामी आर्यवेश राष्ट्रीय चिंतन विषय पर उद्बोधन देंगे। संचालक प्रशांतसिंह ने बताया कि इस दौरान आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष दीक्षेंद्र आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय उप मंत्री रामसिंह आर्य आर्य वीर दल के राष्ट्रीय संयोजक भंवरलाल आर्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में दलपतसिंह आर्य, विनोद आर्य, सुशीलपालसिंह, छगनलाल आर्य, जगदीश आर्य, भागीरथ गर्ग, कन्हैयालाल मिश्रा, भरत कुमार अंबिकाप्रसाद तिवारी सहित आर्यवीर उपस्थित थे।