- Hindi News
- सिलावटी परगना मीणा समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सिलावटी परगना मीणा समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान
निकटवर्तीकवराड़ा गांव के बाबा रामदेव मंदिर परिसर स्थित मीणा समाज के सभा भवन में मीणा युवा संघ (सिलावटी परगना) के तत्वावधान में सोमवार को मीणा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि रूप में आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, समाज सेवी मोड़ाराम मीणा रोड़ला, बगड़ी नायब तहसीलदार पुखाराम मीणा, सकाराम मीणा भूति, पंजाब नेशनल बैंक जालोर अधिकारी सुरेश कुमार मीणा, जोगाराम मीणा जालोर मीणा युवा संघ अध्यक्ष जैसाराम मीणा मौजूद रहे। अतिथियों की ओर से मीणा युवा संघ के तत्वाधान में 15 जून को आयोजित हुई प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले बालक बालिकाओं के साथ वर्ष 2014 में दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र छात्राओ को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह दिए गए।
प्रतिभाएंही समाज का भविष्य : राजपुराेहित
विधायकशंकरसिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाएं ही समाज का सच्चा भविष्य होती है। मीणा युवा संघ की ओर से समाज की उभरती प्रतिभाओं का सम्मान प्रतिभाओं की हौसला अफजाई करेगा। मीणा युवा संघ अध्यक्ष जैसाराम मीणा ने समाज में मौजूद कुरीतियों को मिटाने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। समाज के भामाशाहों से कमाई का कुछ भाग समाज के उत्थान पर खर्च कर समाज हित में अपना फर्ज निभाने का आहवान किया। शेष|पेज13
बगड़ीनायब तहसीलदार पुखाराम मीणा ने समाज में बालिका शिक्षा पर और अधिक प्रयास करने के लिए समाज के युवाओं को एकता संगठन के साथ जिम्मेदारी निभानी की बात कही। इस मौके आयोजन में सहभागिता निभाने वाले भामाशाह पोसालिया नॢसग अधीक्षक सकाराम मीणा समाज के गणमान्य लोगों का बहुमान किया गया। मंच संचालन गलबाराम कपूराराम मीणा ने किया। समारोह में भाजपा नेता ओटरमल परमार, उम्मेदसिंह, अशोकपालसिंह, मांगीलाल राव, कानाराम देवासी, पुष्पेन्द्रपुरी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर सकाराम, वीसाराम रोडला, बाबुलाल, सुरेश विरामी, सोहनराज वलदरा, वजींगाराम कंवला, संघ पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष धन्नाराम, सचिव मांगीलाल, कोषाध्यक्ष दीपाराम, प्रवीणसिंह मीणा, कपूराराम हरियाली, करनाराम भूति, रतीलाल रोड़ला, फताराम मेवासा, मगाराम मोरू, तगाराम सुगालिया बालोतान, पोकरराम, सुरेन्द्र कुमार मेवासा,