मेले में 167 को मिला रोजगार
आबूरोड| मानवसंसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यूएसबी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में सिरोही, जालोर, पाली गुजरात राज्य के विभिन्न हिस्सों से युवाओं ने भाग लिया। मेले में 167 छात्रों का चयन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला उद्योग के अध्यक्ष मनोहरसिंह राणावत ने लघु उद्योग के महत्व एवं सरकार की ओर से उद्योग स्थापित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। युवाओं के चयन पर नरेश खत्री प्रदीपकुमार यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स डे पर छात्रों का चयन होना बड़ी बात है। इस अवसर पर कॉलेज स्टूडेंट्स ने इंजीनियर डे को लेकर प्रस्तुतियां दी।