- Hindi News
- 1 माह से ब्लॉक पड़ी सीवरेज, नागरिक परेशान
1 माह से ब्लॉक पड़ी सीवरेज, नागरिक परेशान
शहर की आशापूर्णा कॉलोनी में एक महीने से चल रही सीवरेज समस्या से मोहल्लेवासी परेशान, कलेक्टर के आदेश की भी नहीं कर रहे सुनवाई
भास्करन्यूज | जालोर
शहरकी पॉश कॉलोनी आशापूर्णा नगर में कुछ समय पहले राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) की ओर से बिछाई गई सीवरेज लाइन मौहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
सीवरेज बिछाने के दौरान लाइन का फ्लो सही नहीं देने तथा अलग-अलग साइज के पाइप डालने से सीवरेज ब्लॉक होने से करीब एक माह से कॉलोनी में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पहले मंदिर के पास बना मेनहोल ब्लॉक हो गया था,जिससे कॉलोनिवासियों का मंदिर में जाना दुभर हो गया। इसपर लोगों ने सड़क पर फैले गंदे पानी को अपने स्तर पर मिटटी डाल रास्ता बहाल किया। वहीं मंदिर के दांयी ओर बने मेनहोल से पूरे दिन लीकेज होने के कारण वहां जमा गंदा पानी तालाब में तब्दील हो चुका है। आशापूर्णा में जाने वाले एकमात्र रास्ते को करीब सप्ताह भर पहले गड्ढ़ा होने के कारण नगरपरिषद के कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर बंद किया था। अब दूसरे मार्ग पर भी गंदा पानी जमा होने से राहगीरों वाहनचालकों को निकलना पड़ रहा है। इस दरम्यान गंदे पानी से वाहन निकालने पर वहां से निकलने वाले लोगों पर छींटे उछलने से कई बार आपसी तकरार हो जाती है।
अपने स्तर पर डलवाई मिट्टी
पिछलेएक महीने से सीवरेज में लीकेज की समस्या से परेशान मौहल्लेवासियों ने रविवार को आशापूर्णा कॉलोनी में स्थित मंदिर के सामने अपने स्तर पर मिट्टी डलवाकर अस्थाई समाधान किया है।
सीवरेज लाइन सही लेवल में डालने पर ही समाधान होगा
नगरपरिषदसफाई निरीक्षक सुनील तेजी ने बताया कि गत बुधवार को सीवरेज ब्लॉक निकालने के दौरान जमीन से लगातार पानी लीकेज होने तथा मिट्टी धंसने के कारण काम बीच में ही रोक दिया था। संबंधित फर्म की ओर से सही ढलान में लाइन नहीं बिछाने तथा अलग-अलग साइज के पाइप डालने के कारण यह समस्या हो रही है। सीवरेज लाइन दोबारा सही ढंग से बिछाने के बाद ही समस्या का समाधान का हो पाएगा।
आरयूआईडीपी के एईएन सुनीलप्रकाश माथुर ने सप्ताह भर पहले सीवरेज लाईन ब्लॉक का फाल्ट तीन-चार दिनों में सही करवाने की बात कही थी लेकिन खबर लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं होने से मौहल्लेवासियों में आक्रोश है। वहीं अब संबंधित ठेकेदार की ओर से मंगलवार