- Hindi News
- डीपीसी के लिए जारी पात्रता सूची पर मांगे आक्षेप
डीपीसी के लिए जारी पात्रता सूची पर मांगे आक्षेप
शिक्षाविभाग जालोर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जमादार पदों की पदोन्नति के लिए वर्ष 2014-15 की बकाया डीपीसी के लिए पात्रता सूची जारी की गई है। डीईओ माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि संबंधित कर्मचारी पात्रता सूची का अवलोकन कर परिवेदना या आक्षेप डीईओ कार्यालय में 22 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पात्रता सूची डीईओ बीईओ कार्यालय तथा नोडल प्रधानाचार्य के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।