पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का स्वागत

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का संगठन की जिला शाखा जालोर की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला संगठन मंत्री अंबिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर से नियुक्त चयन समिति के संयोजक आत्माराम भादू, शिवराज शृंगी(बंूदी), शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर के कोषाध्यक्ष किशन चौधरी, हनुमानगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मटोरिया, गंगानगर के कार्यकर्ता जसविंदरसिंह तथा हनुमानगढ़ के दिलीप का राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य एवं जिला संरक्षक दलपतसिंह आर्य के नेतृत्व में माल्यार्पण, साफा एवं खेसला ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक दलपतसिंह आर्य ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के जालोर आगमन पर जिला शाखा जालोर की ओर से सम्मान किया जाना आत्मीय भाव को दर्शाता है। इस मौके प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य, आत्माराम भादू, शिवराज शृंगी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर चंद्रकांत रामावत, सूरतसिंह, मिश्रीमल गर्ग, कृष्ण कुमार तिवारी, दौलाराम रांगी समेत कई जने मौजूद थे।

जालोर. शिक्षक संघ राष्ट्रीय के आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।