पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक चेतना पत्रिका का विमोचन

शिक्षक चेतना पत्रिका का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील के मासिक मुख पत्र शिक्षक चेतना का विमोचन आरके भवन बीकानेर में सत्यनारायण शर्मा प्रदेश सभाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ढाका, प्रदेशाध्यक्ष शिशुपाल पूनिया, सत्यनारायण पारिक, पूनमचंद विश्नोई के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवे विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों, जिला मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया। संगठन के मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि शिक्षक संगठन का मासिक मुख पत्र प्रकाशित किया जाता है, जिससे शिक्षकों को शैक्षिक गतिविधियों, विभिन्न साहित्यिक रचनाओं एवं विचारधाराओं के अध्यापन से लाभ मिलेगा। प्रदेश बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हनुमानगढ़ जिले में आयोजित किया जाएगा।





बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों एवं आगामी 26 27 सितंबर 2014 को आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में मंत्रियों के पुतले फूंकने का निर्णय लिया गया।