- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग
जालोर. सुदर्शनपब्लिक माध्यमिक विद्यालय में हिंदी सप्ताह के तहत पांचवे दिन श्रुतिलेख, निबंध, क्विज वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियोंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीनियर जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। गुरुवार को स्पीक मेके कार्यक्रम के तहत लोक गायकों की ओर से राजस्थानी गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को राजस्थानी संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई।
संगीतकार भूट्टे खां ने पधारो म्हारे देश, केसरियो हजारी गुल रो फूल सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दी। प्रधानाध्यापक हुकमाराम गहलोत ने अतिथियों कलाकारों का आभार जताया।