पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 770 भामाशाह 400 जनों ने बनवाए आधार कार्ड

770 भामाशाह 400 जनों ने बनवाए आधार कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. ग्रामपंचायत देवकी में आयोजित भामाशाह शिविर के चौथे दिन भामाशाह आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पंचायत समिति जालोर विकास अधिकारी तनुराम राठौड़ ने बताया कि 15 सितंबर से चल रहे शिविर में अब तक 770 जनों के भामाशाह तथा 400 जनों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमराराम चौधरी, सरपंच श्रवणसिंह राठौड़, ग्राम सेवक लच्छाराम प्रजापत, शंकरलाल, हंजाराम टेलर शाहरुख अहमद सहित गणमान्य लोग कर्मचारी उपस्थित थे।